logo

1 करोड़ की खातिर मर गया! पकड़ा गया तो बोला– वो दोस्त...

paisa_arrest.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चेन्नई (Chennai) में एक शख्स ने इंश्योरेंस के पैसे (insurance money) के लिए अपने मौत का पूरा नाटक रचा दिया। नाटक इंश्योरेंस के एक करोड़ रुपए के लिए रचा गया था। युवक का नाम सुरेश है। मामला सितंबर 2023 का है। जब पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि मरने वाला वह नहीं उसका दोस्त दिल्ली बाबू था। उसने ही उसकी हत्या कर दी थी। सुरेश ने बताया कि उसने बाबू को रस्सी से बांधकर झोपड़ी में आग लगा दी थी। मामले ने पुलिस ने सुरेश समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
पुलिस ने बताया कि उन्हें पता चला था कि सुरेश को किसी ने देखा है। जांच के दौरान पुलिस को हरिकृष्ण के बारे में पता चला जो सुरेश का करीबी दोस्त था। इस पर पुलिस हरिकृष्ण के वेल्लोर स्थित घर पहुंची, जहां पुलिस को हरिकृष्ण के पिता से उसका फोन नंबर मिल गया। इस फोन नंबर की मदद से पुलिस वेल्लोर के अराकोनम इलाके में हरिकृष्ण के ठिकाने पर पहुंच गई। जब पुलिस हरिकृष्ण के कमरे पर पहुंची तो वहां हरिकृष्ण के साथ ही सुरेश भी मिल गया। इसके बाद पुलिस ने सुरेश से पूछताछ की तो पता चला कि सुरेश ने अपना एक करोड़ रुपये का बीमा कराया था। इस बीमे की रकम पाने के लिए उसने दिल्ली बाबू की हत्या कर अपनी मौत की साजिश रची थी ताकि उसे इंश्योरेंस के एक करोड़ रुपये मिल सकें। इस काम में सुरेश को हरिकृष्ण और गांव के ही एक अन्य दोस्त कीर्ति रंजन का भी साथ मिला। 


16 सितंबर 2023 की है घटना
मामला 16 सितंबर 2023 का है। सुरेश जिस घर में रहता था, उसमें आग लग गई। आग में एक व्यक्ति की जलकर मौत हुई थी, जिसे सुरेश की मां ने अपना बेटा बताया था। इस पर पुलिस ने भी यही माना कि मारा गया युवक सुरेश है, लेकिन दिसंबर में पुलिस को सूचना मिली कि सुरेश असल में जिंदा है। इस पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।